Showing posts with label Hasib Soz. Show all posts
Showing posts with label Hasib Soz. Show all posts

Wednesday

कटी है उम्र

मै थक गया हूँ क़सम से ये काम करते हुए
कि दोनों वक़्त किसी को सलाम करते हुए

किसी अज़ीज़ की शादी किसी अज़ीज़ की मौत
कटी है उम्र यही इंतेज़ाम करते हुए

कोई सड़क मेरे घर तक अभी नहीं पहुँची
ज़माना हो गया सड़कों पे काम करते हुए

ये वक़्त लोगों को क्या क्या सजाएँ देता है
मैं रो पड़ा उसे अपना ग़ुलाम करते हुए

मै अपने आप में कितना ज़लील होता हूँ
अमीरे शहर तिरा एहतराम करते हुए

- हसीब सोज़