Showing posts with label Shlesh Gautam. Show all posts
Showing posts with label Shlesh Gautam. Show all posts

Monday

प्रेम की बाती लाओ

अपनेपन की लौ जगमग हो
ऐसा दिया जलाओ
संबन्धों के तेल में डूबी
प्रेम की बाती लाओ

बाहर भीतर के अंधियारों से अब
लड़ना होगा
नई रोशनी हवा नई संग आगे
बढ़ना होगा

ढूंढ़-ढूँढ कर जहाँ दिखे अंधियारा
दूर भगाओ

समय चलेगा अपनी गति से
हमें बदलना होगा
ईष्या-द्वैष से नहीं हमें इक
दीये सा जलना होगा

मन-मंदिर को ऐसे सुंदर भाव से
चलो सजाओ

-श्लेष गौतम