Showing posts with label Prabha Thakur. Show all posts
Showing posts with label Prabha Thakur. Show all posts

Sunday

गीत हम गाएंगे

दुःख रहे, सुख रहे, गीत हम गाएंगे
धूप हो, छाँव हो, चलते ही जाएंगे
राह में छोड़कर जानेवालो सुनो
कल को मंज़िल पे हम भी नज़र आएंगे

-प्रभा ठाकुर

Saturday

अलविदा

चल दिये छोड़कर, ये शहर और मन
अलविदा कह रहे, ये भरे-भरे नयन

ज़िन्दगी जा रही, गाँव-गाँव हर नगर
क्या पता कब कहाँ ख़त्म हो ये सफ़र
है यही ज़िन्दगी या कोई है भरम
अलविदा कह रहे, ये भरे-भरे नयन

जो रही ज़िन्दगी आएंगे फिर यहाँ
अब यहाँ, कल वहाँ क्या पता फिर कहाँ
उम्र की .......... आँसुओं का भरम
अलविदा कह रहे, ये भरे-भरे नयन

साँस की साँकलें, उम्र की बेड़ियाँ
बन्धनों से बन्धी थक गईं एड़ियाँ
है यही ज़िन्दगी या कोई है भरम
अलविदा कह रहे, ये भरे-भरे नयन

भूलना ना हमें प्रीत की है क़सम
अलविदा कह रहे, ये भरे-भरे नयन

-प्रभा ठाकुर