याद आती रही दिल लुभाती रही, मन के सोए से सपने जगाती रही
भाग्य खुलते रहे मेरी तन्हाई के, तेरी ख़ुश्बू हवाओं से आती रही
वो खिजना, चिढ़ाना, रिझाना तेरा, रूठ जाना मेरा और मनाना तेरा
याद आए वो बीते हुए पल मुझे, आग मीठी सी मन को जलाती रही
मैं अभी तक हूँ उपनाम इतिहास का, नाम हूँ दूसरा आत्म विश्वास का
वक़्त आया तो रण में बहाया लहू, घर में माँ बनके लोरी सुनाती रही
मंदिरों के भजन, मस्जिदों की अजां, रूह की रोशनी के ये सामान हैं
नाम पर इनके नादान दुनिया मग़र, खूँ बहाती रही, घर जलाती रही
ये समां इन्तेज़ारी के लम्हों का था, ग़म छलकने का था, दिल धड़कने का था
रात भर क्यों ये तारे से टूटा किए, जैसे शबनम ही आँसू बहाती रही
-एकता शबनम
No comments:
Post a Comment