Saturday

प्यारी सी निशानी

एक नेता की पाँचवीं पत्नी गुज़र गयी
बेचारे नेता जी की दुनिया ही उजड़ गयी

दुःख प्रकट करने एक रूपसी भी आयी
रो-रोकर उसने पत्नी से निकटता जतायी
जब रोना रुका, तो बोली रूपसी चमेली-
‘मरने वाली मेरी एकमात्र थी सहेली
अब आप मुझ पर एक मेरहबानी कीजिये
मरने वाली की कोई प्यारी सी निशानी दीजिये
ताकि याद आयेगी, तो दिल बहल जायेगा’

नेताजी बोले-
‘मुझसे काम चल जायेगा?’

-मोहन सोनी

No comments:

Post a Comment