Sunday

धूप

धूप वैसे ही कड़ी है यार
उसपे दुपहर की घड़ी है यार

जनवरी में चित्त पड़ी थी धूप
जून में तन कर खड़ी है यार

धूप का दुःख पूछिये जिनकी
चान्द जैसी खोपड़ी है यार

तुम तो ऐसे छुप गए घर में
धूप जैसे हथकड़ी है यार

हम कभी बौने कभी लम्बे
धूप जादू की छड़ी है यार

नौ बजे बजने लगे बारह
कैसी सूरज की घड़ी है यार

-प्रदीप चैबे

No comments:

Post a Comment