Sunday

प्रार्थना

हमें प्राप्त हो जन समाज की बाधा, धोखाहीन भावना
और करें मंगल भावों से हम समाज कल्याण कामना
शुभकर्मों में युग पुरुषों का नित्य अभय आशीष प्राप्त हो
रहें लक्ष्य की ओर अग्रसर, प्रगति हमारी दिशाव्याप्त हो
सरल मार्ग से जाने वाले देवों का निर्देशन पाकर
दीर्घ आयु हों पूरा जीवन जिएँ सुमति के पथ पर चलकर

-बशीर अहमद मयूख

No comments:

Post a Comment