जले दीप, फूल महके, चमन इस तरह सजा दो मैं गगन उतार लूंगा, ज़रा तुम जो मुस्कुरा दो ऐ हवाओं के झकोरो! कहाँ आग ले के निकले मेरा गाँव बच सके तो, मेरी झोंपड़ी जला दो
कोई घनश्याम कहता है, कोई रहमान कहता है जो पीड़ा सूर सहता है, वही रसख़ान सहता है जलाते क्यों मज़हब की आग ऐ मेरे वतनवालो! हमारे ख़ून की धारा में हिंदुस्तान बहता है